LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कैबिनेट के फ़ैसले के बाद भी आदेश जारी नहीं, कर्मचारियों में नाराज़गी – शुक्ला

कैबिनेट के फ़ैसले के बाद भी आदेश जारी नहीं, कर्मचारियों में नाराज़गी – आलोक शुक्ला

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का निर्णय लिया था। इस फैसले के तहत प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे 53 प्रतिशत डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए केंद्र के समान 55 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की गई थी। लेकिन निर्णय हुए एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी नहीं किए जाने से प्रदेशभर के लाखों कर्मचारियों में नाराज़गी है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह नाराज़गी शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने सार्वजनिक रूप से जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब भी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती थी, तो वित्त विभाग तत्काल आदेश जारी कर देता था। लेकिन इस बार आदेश जारी करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगस्त माह का वेतन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि समय रहते आदेश जारी नहीं होता है, तो कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ अगस्त माह के वेतन में नहीं मिल पाएगा। इससे कर्मचारियों की नाराज़गी और बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्ला ने सरकार से मांग की है कि चूँकि कैबिनेट पहले ही डीए बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है, इसलिए आदेश जारी करने में किसी भी स्तर पर बाधा नहीं है। यहां तक कि यदि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं तो भी वित्त विभाग आदेश जारी कर सकता है और कार्योत्तर अनुमति बाद में ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ़ वेतन का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के विश्वास और मनोबल से जुड़ा हुआ है। सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र ही आदेश जारी करे ताकि कर्मचारियों को समय पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!