LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

घर से लौटते ही 9वीं का छात्र फंदे पर झूला, नवोदय परिसर में हड़कंप

घर से लौटते ही 9वीं का छात्र फंदे पर झूला, नवोदय परिसर में हड़कंप

अमरकंटक। रविवार शाम जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक के छात्रावास में उस समय सनसनी फैल गई जब कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान कृत वर्मा (14 वर्ष), पिता रामावतार वर्मा, निवासी व्यंकटनगर के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार कृत वर्मा रविवार को ही अपने घर से विद्यालय लौटा था। शाम लगभग 6 बजे अचानक उसने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय स्टाफ ने छात्र को तुरंत नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरकंटक पहुँचाया, जहाँ डॉ. रानू सरिवान ने परीक्षण के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अमरकंटक थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सोमवार को पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जाँच जारी है और विस्तृत कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व आगे की जांच के बाद ही सामने आएगा।

विद्यालय परिसर में इस घटना से छात्रों और स्टाफ में शोक और दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!