LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

विशाल उरेती को आदिवासी कांग्रेस जीपीएम का जिला अध्यक्ष का कमान सौपा – संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद

विशाल उरेती को आदिवासी कांग्रेस जीपीएम का जिला अध्यक्ष का कमान सौपा – संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आदिवासी कांग्रेस ने जिले में नई नेतृत्वकारी जिम्मेदारी सौंपी है। विशाल उरेती को आदिवासी कांग्रेस जीपीएम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनके सक्रिय राजनीतिक योगदान, सामाजिक समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
July 8, 2026
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती बालोद। शासकीय स्कूल परिसर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशाल उरेती ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने, आदिवासी समुदाय की आवाज बुलंद करने और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। जिलेभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
July 9, 2026
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल शासकीय सेवकों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशाल उरेती का वक्तव्य:
“मैं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। यह पद मेरे लिए जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। मैं आदिवासी समाज के अधिकारों, विकास और न्याय के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
July 9, 2026
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!