LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

स्कूल से गायब मिले प्रभारी प्राचार्य, DEO का सख्त एक्शन: 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, नोटिस भी जारी

स्कूल से गायब मिले प्रभारी प्राचार्य, DEO का सख्त एक्शन: 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश, नोटिस भी जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर अब सख्ती शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने गुरुवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य बिना किसी पूर्व अनुमति और सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए DEO ने तत्काल प्रभारी प्राचार्य के तीन दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान DEO ने सबसे पहले मध्याह्न भोजन कर रहे बच्चों से चर्चा कर भोजन की गुणवत्ता और पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्कूल के समस्त शिक्षकों और स्टाफ की बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों के पिछले सत्र के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए संबंधित शिक्षकों से एक-एक कर जानकारी प्राप्त की। हालांकि निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ही बिना सूचना स्कूल से नदारद मिले। जिस अधिकारी के कंधों पर पूरे विद्यालय के संचालन और अनुशासन की जिम्मेदारी है, उसके ही अनुपस्थित मिलने पर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

DEO ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिक्षक और कर्मचारी समय पर विद्यालय पहुंचें और बच्चों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, अंग्रेजी बोलचाल पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ और अनुशासित बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
August 25, 2026
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी ने दो टूक कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बड़ा माध्यम हैं और यहां शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग
August 25, 2026
फर्जी पट्टों के आरोपों पर उठे सवाल, बिना सत्यापन गिरदावरी और धान बिक्री की जांच की मांग जीशान अंसारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!