LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

औचक निरीक्षण में भावुक पल—IAS दिव्या मिश्रा ने बच्ची की चोटी खुद संवार दी

औचक निरीक्षण में भावुक पल—IAS दिव्या मिश्रा ने बच्ची की चोटी खुद संवार दी

बालोद। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रशासनिक अधिकारियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है, वह बालोद जिले की कलेक्टर IAS दिव्या उमेश मिश्रा का है। सोमवार को डौंडी विकासखंड के प्राथमिक स्कूल गुदुम के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दिव्या ने एक ऐसा मानवीय नजरिया दिखाया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।निरीक्षण के दौरान उनकी नजर एक छात्रा पर पड़ी, जिसकी चोटी खुली हुई थी। कलेक्टर दिव्या ने बच्ची को अपने पास बुलाया और प्यार से पूछा कि चोटी कैसे खुल गई, क्या किसी से लड़ाई हुई थी? छात्रा ने विनम्रता से “नहीं” कहा। इसके बाद कलेक्टर दिव्या ने बिना किसी झिझक के अपने हाथों से उसकी चोटी बनाकर उसे संवार दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कलेक्टर दिव्या का स्नेह, सरलता और बच्चों के प्रति अपनापन साफ देखने को मिलता है। आमतौर पर प्रशासनिक कठोरता की छवि रखने वाले पदों के बीच ऐसा मानवीय व्यवहार जनता के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की संवेदनशीलता और धरातलीय जुड़ाव की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। बालोद जिले में बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के लिए कलेक्टर दिव्या लगातार सक्रिय मानी जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!