LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

7 गांव के लोगों ने जिंदल के खिलाफ खोला मोर्चा किए धरना प्रदर्शन।

रायगढ़ । पतरापाली में स्थित जिंदल स्टील एंड प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री के खिलाफ करीब सात गांव के ग्रामीणों ने आज विरोध जताया। सुबह करीब नौ बजे से काफी संख्या में ग्रामीण परसदा के स्लैग यार्ड के पास पहुंच गए और यार्ड का गेट बंद कर वहीं धरना प्रदर्शन करने लगे।

उनकी मांग थी कि गरम स्लैग जो जिंदल फैक्ट्री से यार्ड में लाया जा रहा है, उसे ढंक कर लाए और उन भारी वाहनों की रफ्तार तेज न हो। ग्रामीण काफी देर तक यहां बैठकर अपना विरोध जता रहे थे। बाद में जब इसकी जानकारी जिंदल फैक्ट्री के अधिकारियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाईश दी। जहां उन्होंने व्यवस्था सुधारने की बात कही, तब तकरीबन एक बजे ग्रामीणों ने अपना विरोध खत्म किया। बताया जा रहा है

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कि जिंदल फैक्ट्री से जब ट्रक में गरम स्लैग निकलकर यार्ड लाया जाता था, तो रास्ते के कई गांव के लोगों के साथ ही राहगिरों को भी परेशानी होती थी। ऐसे में आज परसदा, मुरारीपाली, डोंगाढकेल, केराझर, किरोड़ीमल नगर, चिराईपानी व उच्चभिट्ठी के ग्रामीणों ने विरोध जताया। उनका यह भी कहना था कि स्लैग का सड़कों में गिरने और भारी वाहनों के कारण सड़क की हालत भी खराब होते जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!