LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को सौंपा हड़ताल का ज्ञापन, 1 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो 2 जुलाई से VBG RAMG व्यवस्था पर लगेगा ब्रेक!

जनपद पंचायत मरवाही के सीईओ को सौंपा हड़ताल का ज्ञापन, 1 जुलाई तक मांगें नहीं मानीं तो 2 जुलाई से VBG RAMG व्यवस्था पर लगेगा ब्रेक!

मरवाही, 30 जून 2026। जनपद पंचायत मरवाही में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को चरणबद्ध हड़ताल का ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को सीधी चेतावनी दी है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 1 जुलाई 2026 तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार ने घोषणा नहीं की, तो 2 जुलाई से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महासंघ का कहना है कि मानव संसाधन नीति (एचआर पॉलिसी), सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा, नियमितीकरण तथा ग्राम रोजगार सहायकों को संविदा व्यवस्था में शामिल कर ग्रेड पे दिए जाने की मांग लंबे समय से लंबित है। कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

महासंघ के अनुसार 2 एवं 3 जुलाई को जिला और जनपद स्तर पर हड़ताल की जाएगी, जबकि 4 जुलाई को राजधानी रायपुर में विशाल रैली निकालकर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते निर्णय नहीं लिया, तो जनपद पंचायत मरवाही सहित पूरे प्रदेश में VBG RAMG से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है।

महासंघ ने सरकार से मांग की है कि सभी पात्र कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए, नियमितीकरण तक मानव संसाधन नीति के तहत सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए तथा ग्राम रोजगार सहायकों को पुनः संविदा व्यवस्था में शामिल कर ग्रेड पे निर्धारित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!