LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नशे के सौदागरों पर पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी ,अंतर्राज्यीय आरोपीत के कब्जे से 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार ,,

 

नशे के सौदागरों पर पुलिस प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी ,अंतर्राज्यीय आरोपीत के कब्जे से 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार ,,

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
May 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान सुबह अखबार पढ़ते ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सौरभ साहू/ सूरजपुर , अंबिकापुर में मेडिकल नशे के सौदागरों पर सरगुजा संभाग कि पुलिस सख्ती से आपरेशन निजात के तहत सख्ती से कार्रवाई करते हुए नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के नेतृत्व में टीम ने कार में नशीले इंजेक्शन की खेप करीब 3000 नग कीमत करीब 10 लाख रुपए का जखीरा सहित एक अंतरराज्यीय नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। उक्ताशय पर बताया गया है कि
बीते 17 जून सोमवार कों थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चठिरमा रोड़ में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान लटोरी तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच 01 डीसी 3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को अकारण पीछे बैक कर ले जाने लगा वाहन चालक कों रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा इशारा किये जाने पर वाहन चालक उक्त आल्टो से उतर कर भागने लगा।पुलिस टीम द्वारा संदेही का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं आरोपी के ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर कार मे रखे हुए अलग अलग कार्टून मे कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया, आरोपी से उक्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना बताया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन कों कार मे रखकर अवैध बिक्री हेतु गढ़वा झारखण्ड से लेकर परिवहन करते हुए अम्बिकापुर लाकर तस्करी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु लाना बताया हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑल्टो कार जेएच/01/डीसी/3645 जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह, संजीव पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, ऋषभ सिंह, राजेश किंडो, नारायण सिंह शामिल रहे

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
May 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!