LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा जिले में सुचारू रूप से संपन्न प्रथम पाली में प्रीबीएड में 2089 और द्वितीय पाली में प्रीडीएलएड परीक्षा में 4676 परीक्षार्थी हुए शामिल

प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा जिले में सुचारू रूप से संपन्न

प्रथम पाली में प्रीबीएड में 2089 और द्वितीय पाली में प्रीडीएलएड परीक्षा में 4676 परीक्षार्थी हुए शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा गुरूवार को आयोजित प्रीबीएड और प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा जीपीएम जिले में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्रथम पाली में प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र और दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक द्वितीय पाली में प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई-पेण्ड्रा का और द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुचारू रूप से परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, लाइट, पानी आदि व्यवस्था का अवलोकन किया तथा प्रभारी केंद्राध्यक्षों से उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्यात्मक जानकारी ली।
परीक्षा व्यवस्था के जिला नोडल सह संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा में कुल पंजीकृत 3029 परीक्षार्थियों में से 2089 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में आयोजित प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 5757 परीक्षार्थियों में से 4676 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 1081 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए थे। इनमें डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे महाविद्यालय पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा, शासकीय हाई स्कूल गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई पेण्ड्रा एवं माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल मदना पेण्ड्रारोड शामिल हैं।
इसी तरह प्रीडीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए 27 केन्द्र बनाए गए थे। इनमें डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे महाविद्यालय पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा, शासकीय हाई स्कूल गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई पेण्ड्रा, माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल मदना पेण्ड्रारोड, एस एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन सारबहरा, कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेढ़ुका पेण्ड्रारोड, विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मरवाही, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल मरवाही, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मरवाही, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल गुदुमदेवरी, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल अण्डी, स्वामी आत्मानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा, आयुष कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारी मरवाही, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस धनौली, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल नेवसा, शासकीय आईटीआई गौरेला, भारतमाता पब्लिक स्कूल अड़भार पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल पेण्ड्रा एवं शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!