LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बेहद शर्मनाक : गैंगरेप में प्रिंसिपल,हेड मास्टर, लेक्चरर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार,

बेहद शर्मनाक : गैंगरेप में प्रिंसिपल,हेड मास्टर, लेक्चरर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार,

नाबालिग छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैक मेल

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी:- बेहद शर्मनाक घटना में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले की 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात में शामिल स्कूल का प्रिंसिपल, हेडमास्टर,लेक्चरर और एक डिप्टी रेंजर को जेल दाखिल कराया गया है। पीड़ित छात्रा के खुलासे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर कार्रवाई की है।

जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है। शासकीय स्कूल की छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा, लेक्चरर कुशल सिंह परिहार और हेडमास्टर रावेन्द्र कुशवाहा ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी लोग छात्रा को पहले जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। इस दौरान आरोपियों के साथ बहरासी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बनवारी भी मौजूद था।
किराए के मकान में 15 नवंबर को तीन आरोपियों ने और 22 नवंबर को फिर दो आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का मुंह बंद रखने के लिए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कही, तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगे। दूसरी बार दुष्कर्म के बाद परेशान छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। तीनों शिक्षक जनकपुर विकासखंड के हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ हैं और जनकपुर में किराए का मकान में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!