LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राशन घोटाला:- गरीबों का राशन बेचकर की गई लाखों की हेराफेरी, छह जिम्मेदारों पर एफ आईआरदर्ज

राशन घोटाला:- गरीबों का राशन बेचकर की गई लाखों की हेराफेरी, छह जिम्मेदारों पर एफ आईआरदर्ज

अंबिकापुर- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को सस्ते दाम पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की सरकारी योजना में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। अंबिकापुर शहर की जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा द्वारा संचालित तीन उचित मूल्य दुकानों में करीब ₹65 लाख के राशन घोटाले का खुलासा हुआ है।खाद्य निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतों के बाद कलेक्टर विलास भोसकर ने जांच कराई, जिसमें समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, और सहायक विक्रेता फरहान सिद्धीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली, तथा मुकेश यादव पर आरोप प्रमाणित पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि गरीबों का राशन खुले बाजार में बेचकर अवैध लाभ कमाया जा रहा था।
1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में निम्न मात्रा में खाद्यान्न गायब पाया गया
चावल: 1631.29 क्विंटल (₹61,62,267)
शक्कर: 10.43 क्विंटल (₹49,160)
चना: 48.34 क्विंटल (₹2,92,692)
कुल मिलाकर ₹64,94,120.67 मूल्य का खाद्यान्न गबन किया गया।

इस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अब आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!