LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राजस्व विभाग :- आखिर कार पटवारी हो ही गया निलंबित..?

राजस्व विभाग :- आखिर कार पटवारी हो ही गया निलंबित..?

गरियाबंद। पटवारियों के अभाव से जूझ रहे देवभोग तहसील में पटवारी की छोटी सी चूक पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। पटवारी हल्का नंबर 12 में पदस्थ पटवारी नेटेश्वर नायडू को एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने निलंबन का आर्डर थमा दिया। एसडीएम के जारी निलंबन आदेश में कारण दर्शाते हुए बताया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए सुबह सूचना देकर कहा गया था की आज हल्का में एसडीएम का दौरा है अतः पटवारी उपस्थित रहे। एसडीएम हल्का पहुंचे तो पटवारी नदारद मिला। मोबाइल से बार-बार संपर्क करने के बावजूद पटवारी ने कॉल नहीं उठाया। इस पर एसडीएम ने पटवारी का पक्ष सुने बैगर ही व्हाट्सऐप के जरिए शोकाज नोटिस थमा दिया। इसमें कहा गया कि तुरंत इसका जवाब दें। कुछ देर बाद मौके पर पटवारी पहुंचा, उसने वॉट्सऐप में आए नोटिस का जवाब बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
नियम ताक पर: गौरेला में व्याख्याता को बना दिया BEO; क्या राज्य शासन अपने ही आदेश को दिखा रहा ठेंगा?
नियम ताक पर: गौरेला में व्याख्याता को बना दिया BEO; क्या राज्य शासन अपने ही आदेश को दिखा रहा ठेंगा?
June 17, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के शिक्षा विभाग में नियमों की धज्जियां उड़ाने और चहेतों को मलाईदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच टीम गठित एसडीएम तुलसीदास मरकाम के समक्ष पहुंचा तो एक हाथ में पटवारी का पक्ष लेकर दूसरे हाथ से निलंबन का आदेश थमा दिया। कार्रवाई से आहत पटवारी ने कहा कि एक मेरा जवाब सुन लेते पर ऐसा नहीं हुआ। निलंबन के कारण में यह भी बताया गया है कि लाटापारा हल्का में नामांतरण बंटवारा प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित है। पटवारी की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत भी ग्रामीणों से मिल रही है। इस कृत्य के लिए पूर्व में भी नोटिस देने का जिक्र किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रावा में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर संपन्न, पशुपालकों को मिली केसीसी और उन्नत नस्ल की जानकारी
रावा में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर संपन्न, पशुपालकों को मिली केसीसी और उन्नत नस्ल की जानकारी
June 17, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, ​पोड़ीउपरोड़ा/कोरबा। पशुधन विकास विभाग कोरबा के उपसंचालक डॉ. एस. एन. मिश्रा के दिशा-निर्देशन एवं ब्लॉक पशु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!