LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

GPM : आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, कराया सीन रिक्रिएशन

गौरेला में छात्रा की हुई हत्या का मामला आरोपी ने बताया कैसे 11 बार किया चाकू से वार

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में बुधवार को भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े हुई छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पुलिस आरोपी को थाने से ले कर घटना स्थल पहुंची और सीन रिक्रिएशन कराने के साथ ही व परेड कराई । इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुद पैदल चलते रहे और बारीकी से पूरे घटनाक्रम को समझा। आरोपी युवक दुर्गेश प्रजापति ने छात्रा रंजना यादव की हत्या के बाद जिस तरीके से 15 मिनट घटना स्थल पर चहल कदमी करते हुए बड़ी आसानी से वहां से निकल गया था उससे इलाके में दहशत फैली हुई थी। पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि शांत इलाके में पुलिसिंग को चुनौती देता कोई अपराध आगे ना हो। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गौरेला थाने से घटना स्थल तक पुलिस बल की उपस्थिति में पैदल मार्च कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल खुद पुलिस के साथ पूरे मामले को लीड कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश प्रजापति के साथ पूरे मामले का सीन रिक्रिएशन भी किया और उसे घटना स्थल पर लेकर गई जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने पूरे घटना क्रम को पुलिस के सामने रखा। कैसे वह मौके पर पहुंचा अपनी मोटरसाइकिल को कहां खड़ी की। जिसके बाद युवती जब अपने भाई के साथ वहां पर आई तो उससे क्या-क्या वााद विवाद किया और किस तरह से आरोपी के द्वारा अपने पास रखे चाकू से युवती के ऊपर ताबड़तोड़ 11 बार हमला किया गया। जबखुन से लथपथ युवती नीचे गिरी तो आरोपी ने किस तरह उसका गला रेत दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू और घटना के दौरान पहना हुआ कपड़ा जो फरार होने के बाद आरोपी छुपा दिया था सभी को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!