LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर तेंदूमुड़ा पंचायत सचिव निलंबित, रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस — पंचायतों को 15 दिन में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर तेंदूमुड़ा पंचायत सचिव निलंबित, रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस

— पंचायतों को 15 दिन में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य पंचायत स्तरीय योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर डॉ. लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने जनपद पंचायत गौरेला और जनपद पंचायत पेंड्रा के पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की अलग-अलग बैठक लेकर योजनाओं की पंचायतवार गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में बार-बार निर्देश के बावजूद प्रगति नहीं दिखाने पर ग्राम पंचायत तेंदूमुड़ा के सचिव राजकुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं इसी पंचायत की रोजगार सहायक श्रीमती ज्योति कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत ठाड़पथरा के सचिव का स्थानांतरण कर उन्हें अन्यत्र पंचायत में पदस्थ करने के निर्देश जनपद सीईओ गौरेला को दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सचिवों और रोजगार सहायकों को अगले 15 दिवसों में पीएम आवास योजना में संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रगति नहीं दिखाई गई तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में “मोर गांव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी से कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को हर शासकीय कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक पंचायत भवन अनिवार्य रूप से खुला रखने और सभी आवश्यक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर दोनों जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला आवास समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के जिला समन्वयक सहित सभी पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे!

Back to top button
error: Content is protected !!