LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले में किसानों का सम्मान, श्री हनु कृषि केंद्र और श्रीकर बायोटेक कंपनी ने दिया बेस्ट किसान अवार्ड, रिटेलरों को भी किया सम्मानित

किसानों का सम्मान, श्री हनु कृषि केंद्र और श्रीकर बायोटेक कंपनी ने दिया बेस्ट किसान अवार्ड, रिटेलरों को भी किया सम्मानित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों और रिटेलरों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज श्री हनु कृषि केंद्र मरवाही एवं श्रीकर बायोटेक कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के कृषक, रिटेलर एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में जिले के सभी रिटेलरों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षभर किसानों के बीच आधुनिक कृषि उत्पादों और तकनीकों को पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा जिले के 40 उत्कृष्ट खेतों का चयन किया गया, जिन किसानों की धान की फसल सबसे बेहतर पाई गई, उन्हें बेस्ट किसान अवार्ड और विशेष गिफ्ट पैक प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों को नई तकनीक और उन्नत बीजों की जानकारी दी। श्रीकर बायोटेक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें आगामी रबी सीजन की तैयारी और उत्पादकता बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

श्री हनु कृषि केंद्र के संचालक अखिलेश गुप्ता ने कहा,“हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि किसानों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर उत्पादन की दिशा में मार्गदर्शन देना है। आने वाले समय में हम और भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, ताकि जिले के किसान नई तकनीकों से जुड़कर अधिक लाभ कमा सकें।”

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
October 25, 2026
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि केंद्र के इस पहल की ग्रामीण क्षेत्रों में सराहना की जा रही है। किसानों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें न केवल प्रेरणा मिलती है बल्कि अपनी मेहनत का सम्मान भी महसूस होता है।कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण:जिलेभर से आए 40 बेस्ट किसानों का चयन,उत्कृष्ट रिटेलरों को सम्मान,नई कृषि तकनीक और बीजों की जानकारी

किसानों के साथ संवाद एवं अनुभव साझा ,इस आयोजन ने जिले में कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रतिस्पर्धा की नई भावना को जन्म दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!