LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पेंड्रा में अग्रसेन जयंती समारोह की कार्यकारिणी गठित, प्रमोद सुल्तानिया बने अध्यक्ष..

पेंड्रा में अग्रसेन जयंती समारोह की कार्यकारिणी गठित, प्रमोद सुल्तानिया बने अध्यक्ष..

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- पेंड्रा नगर के अग्रसेन भवन में शुक्रवार को अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की एक बैठक नव-निर्वाचित प्रमोद सुल्तानिया की अध्यक्षता में की गई, जिसमें जयंती को मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पटवारियों की मनमानी पर चला प्रशासन का कार्यवाही! जोगी रवि कुजूर सहित तीन पटवारी निलंबित, नोटिस को भी किया नजरअंदाज
पटवारियों की मनमानी पर चला प्रशासन का कार्यवाही! जोगी रवि कुजूर सहित तीन पटवारी निलंबित, नोटिस को भी किया नजरअंदाज
November 7, 2026
# पटवारियों की मनमानी पर चला प्रशासन का कार्यवाही! जोगी रवि कुजूर सहित तीन पटवारी निलंबित, नोटिस को भी किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्रसेन जयंती समारोह वर्ष 2024 की नई कार्यसमिति के अध्यक्ष चुनाव का कार्य बीते बुधवार को समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में किया गया था। नवगठित कार्यसमिति में अध्यक्ष प्रमोद सुल्तानिया बनाए गए थे। जिसके पश्चात शुक्रवार को अग्रसेन भवन पेंड्रा में कार्यसमिति अध्यक्ष प्रमोद सुल्तानिया के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक में कार्यसमिति अध्यक्ष प्रमोद सुल्तानिया ने अपनी कार्य समिति का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष अनुज गोयनका तथा सचिव सिद्धार्थ गोयल, सह सचिव अनमोल महलवाला, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पत्रिका प्रभारी शुभम अग्रवाल एवं मिहिर मित्तल, मीडिया प्रभारी सुमित जालान को बनाया।

बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में आनंद गोयनका, विकास जालान, विकास महलवाला, हर्ष गोयल, सौरभ सुल्तानिया, स्वीटी अग्रवाल, नागेश सुल्तानिया, सौरभ पंसारी, पंकज महलवाला, अमोघ महलवाला की नियुक्ति की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सुल्तानिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। अग्रसेन जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के महिलाएं, युवक, युवतियां और बच्चे भाग ले सकेंगे। साथ ही 03 अक्टूबर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और प्रसाद का वितरण किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!