LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम पंचायत केंदा में सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ आयोजन

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर : जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदा में महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने शिक्षा, ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना की। इसके पश्चात शहीद सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देशप्रेम, साहस और क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच राहुल प्रताप सिंह, उपसरपंच गणेश राव, पंचायत सचिव सालिक राम केवट, पंच मोनू प्रजापति सहित अन्य पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!