LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला

मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच राज्य शासन ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में अमित सिन्हा को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से हटाकर बालोद पदस्थ किया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब जिले की बहुचर्चित आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। जनपद पंचायत गौरेला की उपाध्यक्ष गायत्री राठौर सहित कई जनप्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों ने भर्ती में अनियमितता, पक्षपात और कथित लेनदेन के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

(नोट: खबर में उल्लिखित भ्रष्टाचार और लेनदेन संबंधी आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि किसी सक्षम जांच एजेंसी द्वारा अभी नहीं हुई है।)

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!