LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार, सचिव और सरपंच पर आरोप ग्राम पंचायत गुल्ली डांड।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में भ्रष्टाचार के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। ग्राम पंचायत में विकास के लिए स्वीकृत फंड को सरपंच और सचिवों ने अपनी जेब भरने का जरिया बना लिया है। गुल्ली डांड में तो भ्रष्टाचार की अनोखी कहानी है। जनपद पंचायत मरवाही की ग्राम पंचायत गुल्ली डांड बिना सुचना पटल के लाखो रूपए की भवन निर्माण कार्य में सरपंच एवं सचिव पर घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीण के द्वारा लगाया जा रहा है।बता दे सरकार विकास को लेकर भले ही लाखो व करोडों रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे जुदा है। निर्माण तो केवल कागजों मे मानचित्र बन कर रह गया है। ग्राम पंचायत गुल्ली डांड में कराए जा रहे विकास कार्यों में जमकर बंदरबांट हो रहा है और सरपंच व सचिव द्वारा घटिया निर्माण कर शासन की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। योजनाएं कागजों पर तो तैयार की जाती हैं। इसका ताजा उदाहरण पंचायत गुल्ली डांड में देखने को मिला है। ग्राम पंचायत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरपंच सचिव द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दरकिनार कर जनता के पैसे को चूना लगाया जा रहा है। जिसमें भी घटिया निर्माण की शिकायतें सामने आई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!