LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मेरे अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मेरे अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ 

आज मंत्रिपरिषद में हमने एक महत्वपूर्ण और किसान-हितैषी निर्णय लिया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त प्रदान की जाएगी। लगभग ₹10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे, ताकि इस होली उनके घरों में खुशियों की रंगत और भी गहरी हो।

ये खबर भी पढ़ें…
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
May 25, 2026
*नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट नई दिल्ली, 25...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमारी सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करती है और उनके सम्मान की रक्षा को अपना दायित्व मानती है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बीते दो वर्षों में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में ₹25,000 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है, जो इस होली के साथ बढ़कर ₹35,000 करोड़ हो जाएगी।

किसान हमारे प्रदेश की आत्मा हैं, हमारी अर्थव्यवस्था की नींव हैं। समृद्धि की हर हरियाली के पीछे उनका पसीना और परिश्रम है। खेतों में झुककर मेहनत करने वाले ये हाथ ही छत्तीसगढ़ के भविष्य को आकार देते हैं। अन्नदाता की खुशहाली ही हमारे प्रदेश की सच्ची प्रगति है और उनका सम्मान ही हमारी सरकार का सर्वोच्च संकल्प है। श्री विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

ये खबर भी पढ़ें…
“जांच से पहले सज़ा?” महिला एवं बाल विकास विभाग में OSD पर कार्रवाई से मचा सियासी और प्रशासनिक भूचाल
“जांच से पहले सज़ा?” महिला एवं बाल विकास विभाग में OSD पर कार्रवाई से मचा सियासी और प्रशासनिक भूचाल
May 25, 2026
“जांच से पहले सज़ा?” महिला एवं बाल विकास विभाग में OSD पर कार्रवाई से मचा सियासी और प्रशासनिक भूचाल रायपुर।छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!