LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : आरक्षण की कार्रवाई 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगी प्रारंभ

 

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : आरक्षण की कार्रवाई 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगी प्रारंभ

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य और पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन-आरक्षण की कार्रवाई 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।आरक्षण की कार्यवाही हेतु विहित अधिकारी कलेक्टर द्वारा आम सूचना एवं विहित अधिकारी के सहयोग हेतु सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु श्री दिलेराम डाहिरे परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत गौरेला के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई जनपद सभा कक्ष गौरेला में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु श्री अमित बेक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत पेण्ड्रा के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सभा कक्ष जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु श्री अविनाश कुजूर तहसीलदार पेण्ड्रा को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत मरवाही के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई सद्भावना भवन मरवाही में होगी। आरक्षण की कार्रवाई हेतु श्री प्रफुल्ल रजक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी स्थानों पर आरक्षण की कार्रवाई 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!