LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

तहसील में ‘चाचा-भतीजे’ का राज! कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा, शिक्षा विभाग के लिपिक संभाल रहे न्यायालयीन कामकाज

तहसील में ‘चाचा-भतीजे’ का राज! कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा, शिक्षा विभाग के लिपिक संभाल रहे न्यायालयीन कामकाज

संलग्निकरण खत्म होने के दावों के बीच बैकुण्ठपुर और सोनहत तहसील में बाहरी कर्मचारियों की तैनाती पर बवाल, जनदर्शन में पहुंची शिकायत।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैकुण्ठपुर।कोरिया जिले की बैकुण्ठपुर तहसील एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार आरोप सीधे प्रशासनिक व्यवस्था और कलेक्टर के आदेशों के पालन पर उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि शासन और जिला प्रशासन द्वारा संलग्न कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के स्पष्ट निर्देश जारी होने के बावजूद शिक्षा विभाग के लिपिक आज भी तहसील कार्यालयों में जमे हुए हैं और न्यायालयीन व प्रशासनिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को संलग्न कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल तक संलग्न शिक्षकों की वापसी का दावा भी किया, लेकिन आरोप है कि लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को अब तक नहीं हटाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बैकुण्ठपुर और सोनहत तहसील के कई महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं।सबसे गंभीर आरोप यह है कि ये कर्मचारी केवल कार्यालयीन सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजस्व न्यायालय से जुड़े संवेदनशील मामलों—जैसे नामांतरण, बंटवारा, भूमि विवाद और अन्य न्यायालयीन प्रक्रियाओं—में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को इस पूरे मामले की लिखित शिकायत जनदर्शन में कलेक्टर कोरिया से की गई। शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि संलग्निकरण समाप्त करने के आदेश प्रभावी हैं तो उनका पालन धरातल पर क्यों नहीं दिख रहा? उनका कहना है कि हर बार केवल “कार्रवाई होगी” कहकर मामला टाल दिया जाता है, लेकिन वास्तविक कार्रवाई अब तक नजर नहीं आई। इसी बीच तहसील कार्यालय में कथित “चाचा-भतीजे” की जोड़ी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली संबंधों और संरक्षण के चलते कुछ कर्मचारियों को वर्षों से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर बनाए रखा गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आदेश जारी हो चुके हैं तो उनका पालन कौन रोके हुए है? क्या यह केवल व्यवस्था की मजबूरी है या फिर किसी प्रभावशाली संरक्षण का परिणाम? यदि शिकायतों में सच्चाई है तो मामला सिर्फ संलग्निकरण का नहीं, बल्कि सुशासन, जवाबदेही और प्रशासनिक पारदर्शिता की परीक्षा बन चुका है।अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

(नोट : समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के दावों पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!