LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले में गैस घोटाले की आहट: सिस्टम से छेड़छाड़ कर हो रही फर्जी डिलीवरी…,!

जिले में गैस घोटाले की आहट: सिस्टम से छेड़छाड़ कर हो रही फर्जी डिलीवरी…,!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिले में एलपीजी गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घरेलू गैस कनेक्शन धारकों द्वारा लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को उनका हक का सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा, जबकि रिकॉर्ड में “डिलीवर” दिखाकर खेल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
September 30, 2026
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे बड़ा आरोप डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) को लेकर सामने आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे जब सिलेंडर बुक करते हैं, तो उन्हें एक डीएसी नंबर मिलता है, जिसे दिखाने पर ही डिलीवरी होनी चाहिए। लेकिन कई मामलों में बिना डीएसी नंबर दिखाए ही सिलेंडर “डिलीवर” दिखा दिया जा रहा है और उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज पहुंच रहा है।

इतना ही नहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्होंने गैस बुकिंग ही नहीं की, फिर भी उनके मोबाइल पर डीएसी नंबर जारी हो गया। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी एंट्री की जा रही है और सिलेंडरों की हेराफेरी संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में गैस एजेंसी संचालकों और उनके कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। यदि यह सही है, तो यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखा है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है। जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि कागजों में सब कुछ “नियमित” दिखाया जा रहा है।

यह भी आरोप लग रहे हैं कि कई जगहों पर होम डिलीवरी बंद कर दी गई है या जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मजबूर होकर एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दौरान बिचौलियों के सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच कराएगा, या फिर हर बार की तरह शिकायतें फाइलों में दबकर रह जाएंगी? यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आम उपभोक्ताओं का भरोसा पूरी तरह टूट सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!