LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

PMGSY सड़क भी सुरक्षित नहीं, कानून को रौंदता हुआ अवैध निर्माण, जिला प्रशासन और विभागीय अफसर बने मूकदर्शक..?

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर(खबरो का राजा) : जिले के बेलगहना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत केदा में कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम अवैध मकान का निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह निर्माण PMGSY सड़क के सूचना बोर्ड को अंदर घेरकर किया जा रहा है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि सरकारी संपत्ति पर सीधा कब्जा भी माना जाएगा। इसके बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं और उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब सब कुछ खुलेआम हो रहा है, तब भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसे अवैध निर्माण और बढ़ेंगे। उन्होंने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए और नियमों के तहत अवैध निर्माण को हटाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का आरोप है कि केदा क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार अवैध निर्माण सामने आए हैं, लेकिन हर बार प्रशासन ने मामले को अनदेखा कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई स्थानों पर वन विभाग की जमीन पर भी अवैध मकान खड़े कर दिए गए हैं, फिर भी जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं खुली। अब बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन इस बार कोई कठोर कदम उठाएगा या फिर हमेशा की तरह इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह प्रशासन की कार्य पर एक बड़ा धब्बा साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!