LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कौन है ये बादशाह… भ्रष्टाचार कर बना लिया करोड़ का साम्राज्य अनगिनत संपत्तियों का मालिक……..?

कौन है ये बादशाह… भ्रष्टाचार कर बना लिया करोड़ का साम्राज्य अनगिनत संपत्तियों का मालिक……..?

रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के जनपद पंचायत बाबू के पास आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी बाबू सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने पिछले 14 सालों में ही बाबू ने 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल– अचल संपत्ति अर्जित की है। आरोपी जनपद पंचायत में सहायक ग्रेड–2 के पद पर पदस्थ है। एसीबी की टीम ने पिछले महीने19 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र कुमार सिन्हा जनपद पंचायत में सहायक ग्रेड–2 के पद पर पदस्थ है। पिछले महीने एसीबी की टीम ने 19 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद हुई जांच में नए-नए खुलासे हो रहे है। वहीं जांच में 1500% अनुपातहीन संपत्ति अब तक की बात सामने आई है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो आगे भी जांच कर रही है।

करोड़ों की संपत्ति का है मालिक

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने महज 2010 से लेकर 2024 तक 10 करोड़ 18 लाख रुपए की संपत्ति बाबू ने कमाई है। इसके अलावा उसने कई संपत्ति भी ले रखी है। 34 सालों की नौकरी में भ्रष्टाचार कर बाबू ने अपने और अपने परिजनों के नाम पर कई जगहों पर जमीन खरीदी और निर्माण किया है। इसके अलावा सभी चल-अचल सपंत्तियों के अलावा आरोपी ने अपने परिजनों और अन्य लोगों के नाम से ग्राम कोड़ा, भौता, सलवा, पेण्ड्री, घुटरा, एमसीबी. और शंकरग, बलरामपुर में जमीन की खरीदी की है।

34 सालों में बनाया करोड़ों का साम्राज्य

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी वर्तमान में जनपद पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-02 (लेखापाल) के पद पर पदस्थ है। आरोपी के ने साल 2010 से चल-अचल संपत्ति को एकत्रित की है। जांच से पता चला कि, आरोपी के आय के संबंध में साल 2010 से माह सितम्बर 2024 तक लगभग 90 लाख रुपए वेतन के रूप में प्राप्त किया है। आरोपी ने साल 2010 से माह सितम्बर 2024 तक आय के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपए तक की राशि अर्जित की है।

आगे की जांच में जुटी एसीबी

एसीबी की जांच में आरोपी के आय की तुलना में लगभग 1500 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति का प्रथम दृष्ट्या होना पाया गया। आरोपी सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी अवैध संपत्ति सेवा के दौरान की है। अब तक की जांच के अलावा एसीबी आगे भी जांच कर रही है। जिसमें और भी संपत्ति अर्जित करने के खुलासा होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!