LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

“मरवाही में भालू का आतंक: शौच के लिए निकली 55 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर”

सुबह शौच के लिए निकली महिला पर जंगली भालू का जानलेवा हमला, सिर-छाती और पेट में गंभीर चोटें, जिला अस्पताल रेफर

मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर जंगली भालू के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लीडांड के आश्रित ग्राम चिल्हन में शुक्रवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
जांच के घेरे में घिरीं ड्यूटी रेंजर उषा सोनवानी, फिर भी हौसले बुलंद, आखिर किसके संरक्षण में सागौन की हुआ अंधाधुंध कटाई..?
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, रामवती (55 वर्ष), पिता राय सिंह, निवासी चिल्हन, रोज की तरह सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गई थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से निकले एक जंगली भालू से उनका सामना हो गया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही भालू ने उस पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता
June 22, 2026
धरसींवा में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर महिला का गला रेता, मेकाहारा में जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, भालू ने महिला पर बुरी तरह झपट्टा मारते हुए उसके सिर, छाती और पेट पर गंभीर वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख भालू जंगल की ओर भाग निकला।

घटना की सूचना तत्काल आपातकालीन डायल 108 को दी गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात ईएमटी गणेश्वर प्रसाद एवं पायलट भूपत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ी है। सुबह और शाम के समय खेतों तथा गांव के आसपास भालू दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को देखते हुए गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!