LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबा: 220 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पसान पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी जनहानि

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पेंड्रा:-कोरबा जिले और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के सीमावर्ती जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक आत्महत्या की नीयत से 220 केवी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ और धैर्य से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​क्या है पूरा मामला?

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरा गुरुद्वारी पारा (पटेल पारा) का रहने वाला केवल सिंह आयाम (24 वर्ष), पिता बलिराम, किसी कारणवश मानसिक तनाव में आकर जंगल के बीच स्थित हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण दहशत में थे क्योंकि टावर से 220 केवी की हाईटेंशन लाइन चालू थी और किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था।

​पुलिस की समझाइश आई काम :-

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की भनक लगते ही कोरबा जिले के पसान थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे बिना समय गंवाए अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लाउडस्पीकर और सीधी बातचीत के जरिए युवक से संपर्क साधा। पुलिस टीम ने लगातार धैर्य का परिचय देते हुए युवक को समझाया और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद पुलिस युवक का विश्वास जीतने में कामयाब रही और वह खुद सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया।

​पेंड्रा पुलिस को किया गया सुपुर्द :-

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चूंकि यह घटनास्थल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र (चौकी कोडगार) की सीमा में आता है, इसलिए पसान पुलिस ने युवक को सुरक्षित उतारने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए उसे कोडगार चौकी प्रभारी और पेंड्रा तहसीलदार के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल युवक को स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसलिंग के लिए पेंड्रा भेजा गया है।

​ग्रामीणों ने की पुलिस की तारीफ :-

चालू हाईटेंशन लाइन होने के बावजूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समझदारी से एक युवक की जान बच गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पसान पुलिस की इस तत्परता की जमकर सराहना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!