LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

स्कूल में धारदार चापड़ लहराकर शिक्षकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मिथलेश आयम, की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। शासकीय प्राथमिक शाला ढोलमौहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ लेकर स्कूल परिसर में घुस गया। आरोपी शिक्षकों और बच्चों को डरा-धमका रहा था। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही धर दबोचा। मामला गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन :- 

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
August 8, 2026
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, २७ जून २०२६ को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलमौहा निवासी शिवरतन दास मानिकपुरी हाथ में घातक हथियार लहराते हुए शासकीय प्राथमिक शाला में तांडव मचा रहा है। ​सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना सिंह और कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के दिशा-निर्देश पर बेलगहना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी शिवरतन दास को हथियार समेत हिरासत में ले लिया।

​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज :-

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​जब्ती और कार्रवाई: पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से खतरनाक तलवारनुमा चापड़ को जब्त कर लिया है। आरोपी का यह कृत्य धारा २५, २७ आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने के कारण उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध गैर-जमानती होने के चलते आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका :- 

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस त्वरित और सुरक्षात्मक कार्रवाई में बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बी.एन. बनाफर, सहायक उप निरीक्षक (ASI) भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम मरावी और आरक्षक संजय कश्यप की विशेष व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से स्कूल में कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!