LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

समाज की एकता एवं नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली : राजकुमार पांडेय

हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है

निकाली जाएगी भव्य बाइक रैली पसान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है हर तरफ रैली को लेकर हो रही चर्चा हिंदू धर्म रक्षण संगठन के तत्वाधान में लगातार सातवा वर्ष हिंदू नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर भव्य भगवा बाइक रैली निकाली जाएगी इस नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्र वासियों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर समाज की एकता प्रदर्शित करें पसान क्षेत्र के लोगों ने सनातन संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए भगवान राम के चरणों में मन लगा लिया है  आपको बता दें कि यह लगातार सातवां वर्ष है जो सर्व हिंदू समाज के द्वारा हिंदू धर्मरक्षण संगठन के माध्यम से भगवा बाइक रैली निकाली जाएगी जहां आगे डीजे और पीछे बाइक की रैली के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए सनातन संस्कृति की जयकारा लगाते हुए पूरे पसान क्षेत्र में भ्रमण किया जाएगा जिससे लोगों में अब उत्साह का माहौल भी देखने को मिल रहा है इस बाइक रैली में हिंदू जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती एकल विद्यालय, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, गौ सेवा रक्षा दल के समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे इसके लिए एकत्रीकरण का स्थान श्री हनुमान मंदिर पसान तय किया गया हनुमान मंदिर से ही सारे शुभ काम होते आये है वही संगठन का केंद्र रहा है  

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय से बातचीत पर उन्होंने बताया कि हिंदू नव वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है संगठन के निर्माण के बाद ही सर्वप्रथम पहला प्रयास अपने नव वर्ष को धूमधाम से मनाने का संकल्प हम सभी ने लिया तब से लेकर आज तक धूमधाम से बाइक रैली पूरे क्षेत्र में समाज की एकता और राष्ट्र की अखंडता के लिए सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए यह बाइक रेली निकाली जाती है एवं साथ में सभी एक जगह पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं जात-पात की करें विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई ऐसे स्लोगन को अपना आदर्श मानकर समाज को एक करने का संगठन का प्रयास रहा है

संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने हमें बताया कि इस वर्ष संगठन के द्वारा सातवां वर्ष होगा जब यह बाइक रैली धूमधाम से निकल जाएगी उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों में काफी है उत्साह है रैली में शामिल होने को लेकर

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के सचिव ओम जायसवाल ने बताया कि ब्रह्मा जी ने इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी चैत्र नवरात्र की शुरुआत भी हमारे लिए माता आदिशक्ति के आशीर्वाद पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है यह शोभायात्रा माता आदि शक्ति के सम्मान में नारी के सम्मान में भी निकली जाएगी

संगठन की कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष में सभी परिवार अपने घर के सामने भगवा ध्वज लगे अपने घरों को सफाई कर अपने आसपास उपस्थित मंदिर में पूजा अर्चना हेतु उपस्थित होवे

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन की मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय एवं सह मीडिया प्रभारी सौरभ प्रजापति ने संयुक्त रूप से आग्रह किया है कि जिन भाइयों तक सूचना हो पाई है यह जो अभी तक सूचना नहीं हो पाई है वह सब अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये समाज को एक करने के लिए होने वाले धार्मिक आयोजनों में निमंत्रण की प्रतीक्षा न करें

गौ सेवा आयोग के सदस्य रामशरण तंवर ने हिंदू नव वर्ष पर हो रहे इस विशाल रैली में सभी धार्मिक श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि यह समय अपने नववर्ष पर गर्व करने का समय है इसके हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाइक रैली का हिस्सा बने 

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विकास पांडेय एवं प्रखंड मंत्री हरि जयसवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि वसुदेव कुटुंबकम पूरा विश्व एक परिवार है क्योंकि यह सब कार्यक्रम समाज का है धर्म का है समाज की एकता लिए ऐसी रैलियाे का आयोजन होना अनिवार्य है उन्होंने सभी बजरंगियों से आग्रह किया है कि सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे

Back to top button
error: Content is protected !!