LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

✨ ब्रेकिंग न्यूज़ | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से बड़ी खबर….?“RMA का जिला स्तर पर ट्रांसफर कैसे? 2025 की स्थानांतरण नीति पर उठे सवाल”…?

मिथलेश आयम / गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- 2025 की स्थानांतरण नीति को लेकर जिले में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नीति के मुताबिक, जिला अधिकारियों को केवल 2400 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों का ही स्थानांतरण करने का अधिकार है। इसके ऊपर के पद जैसे RMA, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और डॉक्टर के ट्रांसफर का अधिकार जिला स्तर पर नहीं है। इसके बावजूद, इम्तियाज मंसूरी, जो वर्तमान में RMA(ग्रामीण चिकित्सा सहायक सिवनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के पद पर पदस्थ था, उनका ट्रांसफर 25/06/2025 को जिला स्तर पर नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया गया है, जिससे पूरे मामले में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या 2025 की स्थानांतरण नीति की अवहेलना हुई है….?

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यदि नीति में स्पष्ट है कि RMA पद का ट्रांसफर जिला स्तर पर नहीं किया जा सकता, फिर भी इस तरह का आदेश जारी करना नियमों के खिलाफ माना जाएगा। इस मामले में जानकारों का कहना है कि यदि किसी अन्य अधिकारी ने इस ट्रांसफर को अनुमोदित किया है, तो वह नियम विरुद्ध है, और इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ रायगढ़, 15 नवंबर 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला स्वास्थ्य विभाग की भूमिका भी सवालों में है कि क्या नियमों को दरकिनार कर चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं?

क्या कहता है नियम:..?

ये खबर भी पढ़ें…
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
November 15, 2026
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

✅ 2400 ग्रेड पे तक जिला अधिकारियों को ट्रांसफर का अधिकार।

✅ 2400 ग्रेड पे से ऊपर (RMA, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, डॉक्टर) के ट्रांसफर राज्य स्तर से ही मान्य।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

✅ नियम विरुद्ध ट्रांसफर पर आदेश देने वाले अधिकारी पर विभागीय जांच और कार्रवाई की संभावना।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है, और क्या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला फाइलों में दब जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!