LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

शिक्षा विभाग में ‘सेवा के बाद भी सेवा शुल्क’? गौरेला BEO पर 80 हजार वसूली का आरोप

गौरेला में BEO पर फिर लगे रिश्वतखोरी के आरोप, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने GPF दिलाने के नाम पर 80 हजार वसूली का लगाया आरोप

“राशि देने के बाद भी नहीं हुआ भुगतान”—पीड़ित ने DEO से की शिकायत, जांच की मांग तेज

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। विकासखंड गौरेला के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संजीव शुक्ला पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप सामने आए हैं, जो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।


ताजा मामला एक सेवानिवृत्त प्रधान पाठक परसराम सिंद्राम से जुड़ा है, जिन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी वैधानिक भविष्य निधि (Provident Fund) की राशि दिलाने के नाम पर उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग की गई।
शिकायत के अनुसार, परसराम सिंद्राम 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे और इसके बाद उन्हें उनकी भविष्य निधि की राशि प्राप्त होनी थी। लेकिन भुगतान प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जाती रही। पीड़ित ने दावा किया है कि उन्होंने दबाव में आकर अब तक करीब 80,000 रुपये का भुगतान कर दिया, इसके बावजूद उनकी पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया और आगे भी पैसे की मांग जारी है।
पीड़ित ने अपने आवेदन में स्पष्ट लिखा है कि यह कृत्य न केवल अवैध है, बल्कि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और उनके लिए अत्यंत अपमानजनक स्थिति पैदा कर रहा है। उन्होंने अपने सेवा काल में ईमानदारी से कार्य करने का हवाला देते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले में पीड़ित ने जिला शिक्षा अधिकारी से निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा बिना किसी अवैध मांग के उनकी भविष्य निधि की राशि जल्द दिलाने की मांग की है। साथ ही, दिए गए 80 हजार रुपये की भी जांच कर न्याय दिलाने की अपील की गई है।
शिकायत की एक प्रति कलेक्टर कार्यालय को भी भेजी गई है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर पहले भी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रहे ये नए आरोप विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और क्या पीड़ित को समय रहते न्याय मिल पाता है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!