LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ग्राम देवरी कला में 162वां श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं हिन्दू सम्मान समारोह श्रद्धा-भक्ति से सम्पन्न

ग्राम देवरी कला में 162वां श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं हिन्दू सम्मान समारोह श्रद्धा-भक्ति से सम्पन्न

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 जुलाई 2025।ग्राम देवरी कला में मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ 162वां श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं हिन्दू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रप्रेम को जागृत करने का माध्यम भी बना।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद – गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष श्री हर्ष छाबरिया एवं परम् पूज्य संत श्री कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने हनुमान चालीसा समिति के सदस्यों का सम्मान कर उनके निरंतर निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने हर मंगलवार और शनिवार को ग्राम में धार्मिक चेतना एवं एकता का अलख जगाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में ग्राम और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल “जय श्रीराम” एवं “जय बजरंग बली” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर ग्राम पंचायत देवरी कला की सरपंच श्रीमती श्यामवती ने अपने पति के साथ स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी को नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दीपू गुप्ता ने कोषाध्यक्ष का श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं ने मातृशक्ति के नेतृत्व में अतिथियों का श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में हनुमान चालीसा समिति के सदस्य बृजेश पुरी, विनोद गिर, दीपू गुप्ता, समाजसेवी मुकेश जायसवाल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय समाजसेवी, ग्राम एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धार्मिक मूल्यों, संस्कार, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित में एकजुटता, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना के विस्तार का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं आशीर्वाद समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन की सार्थकता को और मजबूत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!