LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

धान खरीदी में 55 लाख का फर्जीवाड़ा,3 गिरफ्तार

धान खरीदी में 55 लाख का फर्जीवाड़ा,3 गिरफ्तार

“जिले के धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर मुंगेली जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाही हुई है। छत्तीसगढ़ शासन को कुल 55,14,497 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंगेली:- राज्य शासन की धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर धन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के अनियिमितता/घोटाले किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर मुंगेली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गयी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मॉनिटरिंग की गयी। टीम द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी एस आर धृतलहरे,डीएसपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11,04,158 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 356.18 क्विंटल धान कीमती 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले बेेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55,14,497 रू. का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया ,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल/कोतवाली, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी लालपुर, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, नोखे कुर्रे, आरक्षक अब्दुल रियाज़, महेन्द्र राजपूत, राजू साहू, राकेश बंजारे, गिरिराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, टेकसिंह साहू एवं जितेन्द्र राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!