
30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राजकुमार साहू, संकुल देवरीखुर्द में भावभीनी विदाई
जीपीएम,पेंड्रा। संकुल केंद्र देवरीखुर्द, विकासखंड पेंड्रा में सीएसी एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के पद पर कार्यरत श्री राजकुमार साहू के 30 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल केंद्र देवरीखुर्द से जुड़े समस्त शिक्षकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानित किया।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने श्री साहू के लंबे सेवाकाल, उनके अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का सेवाकाल केवल नौकरी तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह कई पीढ़ियों के भविष्य को संवारने का कार्य करता है। श्री राजकुमार साहू ने अपने तीन दशक के सेवाकाल में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में श्री रघुनंदन सिंह पैकरा, फत्ते लाल चौधरी, श्री रामदयाल प्रजापति, संतराम वाकरे, श्रीमती नीतू शुक्ला, नेत्रपाल पात्रे, कन्हैयालाल सोनवानी, जितेंद्र शुक्ला, कपूर पैकरा, मनोज कश्यप, प्रकाश प्रजापति, श्रीमती शिव कुमारी मार्को, श्री विश्राम सिंह पैकरा, विनोद गिर गोस्वामी, सुनील कुमार सूर्यवंशी, संजय नामदेव, राजेंद्र मिश्रा, अजय कुमार चौधरी, आशीष पांडेय, हीरालाल चौधरी, राजपाल सिंह ओट्टॉम, अशोक बंजारा, चंद्रमणि त्रिपाठी, शंकर प्रजापति एवं शिखा पांडेय सहित संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह में शिक्षकों ने श्री राजकुमार साहू के स्वस्थ, सुखद एवं आनंदमय भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। भावुक माहौल के बीच सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
















