LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

सरगुजा। जिले के दरिमा इलाके के छिंदकालो गांव में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। 35 वर्षीय एक युवक की जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मृतक के गले में फंसे मुर्गे को पाया, जिसने उसकी सांसें रोक दीं।परिजनों ने शुरू में दावा किया कि युवक की मौत गिरने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा सच उजागर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला उनके करियर का सबसे अजीब और चौंकाने वाला केस है।स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना जादू-टोने या अंधविश्वास से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक निसंतान था और संतान प्राप्ति के अंधविश्वास के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। डॉक्टर और पुलिस हर पहलू से इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!