LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

धनौली परिसर में ग्रीन योजना प्लांटेशन में गंभीर अनियमितताएं, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

धनौली परिसर में ग्रीन योजना प्लांटेशन में गंभीर अनियमितताएं, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.)। गौरेला परिक्षेत्र के धनौली परिसर में ग्रीन योजना के तहत किए गए पौधरोपण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और वन संरक्षण संगठनों ने आरोप लगाया है कि योजना केवल कागजों में सफल दिखाई गई, जबकि वास्तविकता में शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ। इस मामले की शिकायत कार्यालय वनमंडलाधिकारी, वनमंडल मरवाही को प्रेषित की गई है। शिकायत में मुख्य आरोप परिक्षेत्र सहायक राजीव सिसोदिया और वन रक्षक महिलांगे पर लगाया गया है। वहीं, निलंबित वन रक्षक राकेश राठौर की नर्सरी से पौधों के लाए जाने की भी बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थल चयन में अनियमितता……

शिकायत में बताया गया है कि पौधरोपण के लिए चयनित स्थल पहले से ही सघन वन क्षेत्र था। स्थल का चयन केवल शासकीय राशि बुक करने के उद्देश्य से किया गया। साथ ही, क्षेत्र में मौजूद झाड़ियों को अनावश्यक रूप से काटकर केवल दिखावटी रूप से साफ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पौधों की गुणवत्ता पर सवाल……

ग्रीन योजना के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले टाल प्लांट पौधे लगाए जाने थे। आरोप है कि निलंबित वन रक्षक राकेश राठौर की नर्सरी से छोटे और कमजोर पौधे लाकर रोपण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाद, दवा और चैनलिंग सामग्री में हेराफेरी

पौधारोपण कार्य में खाद, दवा और चैनलिंग सामग्री निर्धारित मात्रा से कम उपयोग की गई। शिकायत में कहा गया है कि इसका उद्देश्य केवल कागजों में योजना को सफल दिखाना था।

अवैध कटाई और अतिक्रमण

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि धनौली परिसर में अवैध कटाई और अतिक्रमण की घटनाएँ बढ़ी हैं। इसका एक बड़ा कारण यह बताया गया कि परिसर रक्षक धनौली में निवास न कर पेंड्रा रोड वन कॉलोनी में रह रहा है, जिसके चलते क्षेत्र की निगरानी ढीली पड़ी और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों व वन संरक्षण संगठनों ने वन मंडलाधिकारी से आग्रह किया है कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कराई जाए और दोषी वनकर्मियों राजीव सिसोदिया एवं महिलांगे के खिलाफ कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाए। इसकी शिकायत लिखित में कार्यालय वन मंडलाधिकारी मरवाही को किया गया है 

आचार्य जनक सवाल :..?

सीसीएफ बिलासपुर ने राकेश राठौर वन रक्षक को निलंबित किया था, लेकिन संघ के दबाव पर बहाल करते हुए डीएफओ मरवाही को निलंबन कार्यवाही करने हेतु लेख किया गया था परंतु डीएफओ मरवाही का निलंबन का कार्यवाही न करना प्रश्न चिन्ह कड़ा कर करता है..?

Back to top button
error: Content is protected !!