LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

धनौली सहकारी समिति में किसानों की परेशानी – तीन दिन से यूरिया खाद वितरण अटका, किसानों का आरोप व्यापारियों को दी जा रही सप्लाई

धनौली सहकारी समिति में किसानों की परेशानी – तीन दिन से यूरिया खाद वितरण अटका, किसानों का आरोप व्यापारियों को दी जा रही सप्लाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- धनौली सहकारी समिति में किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन पूर्व समिति को यूरिया खाद की खेप उपलब्ध हो चुकी है, लेकिन अब तक किसानों के बीच वितरण शुरू नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति प्रबंधक निरंजन व उनके सहयोगी जानबूझकर किसानों को खाद देने में देरी कर रहे हैं। जब किसान यूरिया वितरण की मांग करते हैं तो कर्मचारियों की ओर से “ऑनलाइन एंट्री पूरी नहीं होने” का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।सूत्रों का कहना है कि समिति में पहुंचा यूरिया किसानों तक नहीं पहुँच पा रहा, बल्कि इसे चुनिंदा व्यापारियों को खपाने के लिए जानबूझकर सप्लाई किया जा रहा है। इस वजह से वास्तविक कृषक वर्ग ठगा महसूस कर रहा है और उन्हें मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है।

किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि समय पर किसानों को खाद उपलब्ध हो, लेकिन समिति प्रबंधक और कर्मचारियों की मनमानी से स्थिति विपरीत हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही खाद वितरण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि धनौली सहकारी समिति की कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को त्वरित रूप से यूरिया उपलब्ध कराया जाए।सूत्रों के अनुसार…”

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!