LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलगहना वन परिक्षेत्र : केंदा बिट में पदस्थ बिट गार्ड संदीप पोर्ते पर ग्रामीण से अभद्र गाली गलौच का आरोप

फ़ाइल फोटो :-

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर(खबरो का राजा) : बेलगहना वन परिक्षेत्र के केंदा बिट में पदस्थ बिट गार्ड संदीप पोर्ते पर एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौच कर अपशब्दों में बात करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पूरा मामला वन भूमि से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जिस वन भूमि पर एक ग्रामीण द्वारा मकान का निर्माण किया जा रहा था, उस स्थल का निरीक्षण बिट गार्ड पहले ही कर चुके थे, लेकिन कथित तौर पर कार्रवाई करने में हिचकिचाहट दिखाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
May 6, 2026
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।पेंड्रा तहसील में बढ़ती अव्यवस्था, लंबित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि जब इस अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय पत्रकरों द्वारा खबर प्रकाशित की गई, तब जाकर वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद कथित रूप से बिट गार्ड संदीप पोर्ते और एक ग्रामीण के बीच विवाद हुआ, जिसमें ग्रामीण के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौच किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस पूरे मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है, हालांकि “खबरो का राजा” इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है और वे वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से अब तक इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!