पेंड्रा आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

पेंड्रा आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जिले में बुधवार 21 जनवरी 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पेंड्रा पहुंचते ही भाजपा मंडल पेंड्रा द्वारा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में मंत्री जी का भव्य, ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल को भाजपा के झंडों, बैनरों और पोस्टरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंत्री जी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों और जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा पेंड्रा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने मंत्री जी से सर्किट हाउस में भेंट कर उनका स्वागत किया तथा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नवगठित जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में केंद्रीय नेतृत्व का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवास, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
विश्राम गृह में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।
इसके पश्चात मंत्री जी ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर के लालपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पिताजी के स्वर्गवास पर शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही पेंड्रा में पवन त्रिपाठी की माताजी के स्वर्गवास पर भी शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस सफल और भव्य आयोजन ने पेंड्रा भाजपा मंडल की संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर चक्रधारी, मंडल प्रभारी प्रवीण राय, सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, रितेश फरमानिया, डॉ. दिलीप राय, आनंद साहू, अजय राय, विमल मिश्रा, महेश मिश्रा, सौरभ साहू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत राव वाघे, विशाल साहू, शशांक, विकास गुप्ता, रितेश गुप्ता, नरेंद्र राठौर, सुरेश गुप्ता, पवन माझी, शरद राठौर, भगवानदास ताम्रकार, नरेंद्र सोनी, शरद ताम्रकार, शिव कुमार काछी, स्मारु कोल, राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





