LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बैंक मैनेजर से गांजा तस्कर तक! MBA पास आरोपी उड़ीसा से लाकर करता था सप्लाई, बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर :-प्रहार अभियान के तहत अवैध नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने तथा अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोटा की ओर से कुछ लोग मोटरसाइकिलों में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर बेलगहना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा बेलगहना-कोटा मार्ग स्थित ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी कर कोटा की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें सवार तीन पुरुष एवं एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 13 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹6.50 लाख) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गजेन्द्र कुमार खत्री (38 वर्ष), निवासी लोरमी

नीरज उर्फ मोंटू (24 वर्ष), निवासी लोरमी

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलूराम साहू (32 वर्ष), निवासी डिण्डौल

सरस्वती साहू (30 वर्ष), निवासी डिण्डौल शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन, ₹1750 नकद सहित कुल ₹8,41,250 मूल्य की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री ने खुलासा किया कि वह बलांगिर (उड़ीसा) से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करता था। आरोपी MBA शिक्षित है और पूर्व में राजस्थान में एक निजी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य कर चुका है। वर्तमान में वह लोरमी में फोटो स्टूडियो संचालित करता है। वर्ष 2024 में भी उसके विरुद्ध लोरमी थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलगहना उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार एवं महिला आरक्षक गोमती पेंद्रो की विशेष भूमिका रही। बेलगहना पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!