LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अनुभव और सख्ती की उम्मीद: रामगोपाल गर्ग ने संभाली बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी

अनुभव और सख्ती की उम्मीद: रामगोपाल गर्ग ने संभाली बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य स्तर पर किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज को नया पुलिस महानिरीक्षक मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने के साथ ही रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामगोपाल गर्ग वर्ष 2007 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जैसे उच्च पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान रामगोपाल गर्ग ने कानून-व्यवस्था सुधार, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को विशेष प्राथमिकता दी। तकनीक आधारित पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनसंवाद उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताओं में रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
October 1, 2026
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित अंकित गौरहा की शिकायतों के बाद जांच आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यभार संभालने के बाद श्री गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की और रेंज की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति एवं प्रशासनिक चुनौतियों की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई, साइबर अपराध की रोकथाम और जनसुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, अनुशासन और जनता के साथ बेहतर संवाद पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
October 1, 2026
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां गौरेला। नगर पालिका...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!