LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कबाड़ चोरों का आतंक, लाइसेंसी कबाड़ी भी संदेह के घेरे में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में इन दिनों कबाड़ चोरों और अवैध कबाड़ कारोबारियों का आतंक चरम पर है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि घरों, खेतों, निर्माणाधीन भवनों और शासकीय परिसरों से लगातार लोहे, रॉड, चद्दर, मोटर पंप, केबल वायर, वाहन पार्ट्स और मशीनों की चोरी हो रही है। आरोप है कि कई लाइसेंसी कबाड़ व्यापारी खुलेआम चोरी का कबाड़ खरीद रहे हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया की जटिलता और कार्रवाई न होने की आशंका के चलते अधिकांश पीड़ित एफआईआर तक दर्ज नहीं कराते, क्योंकि उन्हें पहले से ही भरोसा नहीं होता कि कोई ठोस कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस संगठन के जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने एक माह पूर्व पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें अवैध कबाड़ कारोबार और उससे जुड़ी चोरी की घटनाओं का विस्तृत उल्लेख किया गया था। बावजूद इसके एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावशाली कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। गौरतलब है कि जिले में पुलिस अधीक्षक बदले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कबाड़ चोरों और अवैध कबाड़ियों पर लगाम नहीं लग पाई है। चोरी की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश व्याप्त है। अब कांग्रेस जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। पुष्पराज सिंह ने स्पष्ट आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई न होने के पीछे ‘सेटिंग’ और वसूली प्रमुख कारण हैं जिसके कारण अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस विभाग सिपाही सुबह शाम कबाड़ी के दुकान में खडे रहते हैं। कबाड़ चोरों और अवैध कबाड़ व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की हैं। कबाड़ सामाग्री का सत्यापन स्थल पर किया जाये साथ ही सभी चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जाये जिससे चोरी की घटनाये रुकेगी I

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!