LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गौरेला में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती, DEO रजनीश तिवारी ने स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को लगाई फटकार, नोटिस जारी करने के निर्देश

गौरेला में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती, DEO रजनीश तिवारी ने स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को लगाई फटकार, नोटिस जारी करने के निर्देश

गौरेला।परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत माँ कल्याणिका स्कूल गौरेला में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी शामिल हुए। इसके साथ मल्टी परपस पेंड्रा एवं सेजेस अंग्रेजी माध्यम पेंड्रा,, इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा के तनाव को दूर करने, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गौरेला विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय बढ़ावनडांड, तथा हाई स्कूल सधवानी सहित कई विद्यालयों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में छात्रों की कम उपस्थिति पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विषय शिक्षकों से विशेष रूप से गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में प्री-बोर्ड एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के कमजोर परिणामों को लेकर जवाब तलब किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को जमकर फटकार लगाते हुए दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके पश्चात प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बढ़ावनडांड का निरीक्षण किया गया, जहां बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को चेतावनी देते हुए छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही।
अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने हाई स्कूल सधवानी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रों पर विशेष ध्यान देते हुए इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करें।
जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!