LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग फिर सवालों में, व्याख्याता का कथित शराबकांड, प्राचार्य की चुप्पी पर उठे सवाल

पसान (कोरबा)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान, जिला कोरबा एक बार फिर विवादों में है। विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बस स्टैंड में दिन के करीब 1 बजे कथित तौर पर शराब के नशे में सोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य को भी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उसी दिन स्कूल के कुछ छात्रों ने ही बस स्टैंड पहुंचकर अपने व्याख्याता को वहां से उठाया, जो अपने आप में बेहद शर्मनाक और चिंताजनक स्थिति है। इसके बावजूद अब तक व्याख्याता के विरुद्ध कोई कड़ी विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।
इस मामले ने न केवल एक शिक्षक की जिम्मेदारी पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि प्राचार्य की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। जानकारों का कहना है कि यदि इस तरह के मामलों में विद्यालय प्रमुख ही आंख मूंद लें, तो अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरेगी?
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूल पहले ही संसाधनों और भरोसे की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में यदि शिक्षक ही इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाए जाएं और उन पर कार्रवाई न हो, तो शिक्षा व्यवस्था पर से जनता का विश्वास और कमजोर होगा।
फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और आरोपों के बाद विभाग जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!