LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनपद उपाध्याय,निशांत तिवारी ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

जनपद उपाध्याय,निशांत तिवारी ने जिले एवं प्रदेशवासियों को दिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

पेंड्रा, छत्तीसगढ़।जनपद उपाध्याय निशांत तिवारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले एवं प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशांत तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन का अवसर भी है, जब प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से ही बनती है।

उन्होंने आगे कहा कि पेंड्रा जनपद क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। जनहित में कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशांत तिवारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देशभक्ति, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों को पुनः गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और देश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!