LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ग्राम पंचायत पंडवानिया में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने नवमे दिन कीर्तन में की सहभागिता

ग्राम पंचायत पंडवानिया में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन,
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने नवमे दिन कीर्तन में की सहभागिता

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही ग्राम पंचायत पंडवानिया में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक आस्था के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन लगातार 24 वर्षों से ग्राम में आयोजित होता आ रहा है, जिसके चलते पंडवानिया ग्राम को क्षेत्र में “धर्म नगरी” के नाम से भी जाना जाता है।
कार्यक्रम के नवमे दिन जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा विशेष रूप से उपस्थित होकर रामायण कीर्तन में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि श्री पैकरा बीते लगातार 11 वर्षों से प्रत्येक वर्ष इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते आ रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर श्री पवन पैकरा ने कहा कि अखंड नवधा रामायण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 24 वर्षों से निरंतर इस आयोजन को जीवंत बनाए रखना ग्राम की धार्मिक एकता और समर्पण का परिचायक है।
कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए भक्त उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
अखंड नवधा रामायण का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!