LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिलासपुर : बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

जीशान अंसारी की रिपोर्ट | बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशा पर जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के क्रम में बेलगहना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंडरापथरा में सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी

मो. समीर अंसारी, पिता कलामउद्दीन अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंडरापथरा, को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल के माध्यम से अन्य लोगों से सट्टा पर्ची का अंक लेकर सट्टा खेलाते पाया गया। मौके से पुलिस ने

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

₹19,500 के हिसाब की 05 नग सट्टा पर्ची,

₹4,120 नगद,

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक मोबाइल फोन एवं

एक पेन

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल ₹14,120 की सामग्री जब्त की।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। साथ ही पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत भी मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी बीते कई वर्षों से शातिराना तरीके से चोरी-छुपे सट्टा चला रहा था तथा लोगों की नजरों से बचने के लिए मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि भरतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम एवं धीरज जायसवाल की विशेष भूमिका रही।

बेलगहना पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!