LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चरित्र संदेह में पत्नी का कत्ल करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।

पसान/कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला…?

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम सारिसमार की है। दिनांक 9 मार्च 2026 की रात आरोपी राजूलाल कूजूर (37 वर्ष) का अपनी पत्नी उर्मिला बाई के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर राजूलाल ने लकड़ी के बहिंगा (डंडे) से उर्मिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और उसका सिर दीवार पर दे मारा। गंभीर चोटों के कारण रात करीब 3 बजे उर्मिला ने दम तोड़ दिया। ​अगले दिन सुबह जब आरोपी ने खुद घटना की जानकारी दी, तब मृतका के भतीजे नन्नू कूजूर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ‘सीन ऑफ क्राइम’ की मोबाइल यूनिट ने पाया कि घर की दीवारों पर खून के निशान थे और मृतका के शरीर पर चोट के गहरे जख्म मौजूद थे।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही :-

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी राजूलाल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चरित्र पर शंका होने के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

​कानूनी कार्यवाही :- 

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध क्रमांक 58/2026 पंजीबद्ध किया है। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक 335, आरक्षक कमल, राहुल बघेल, रतन राठौर एवं पसान पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!