LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला में रात में चमकेगा क्रिकेट का रोमांच, 11 अप्रैल से GPL-5 शुरू विजेता टीम को मिलेगा 31 हजार रुपये का इनाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गुरुकुल क्रिकेट क्लब द्वारा विभागीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “गुरुकुल प्रीमियर लीग (GPL-5) 2026” का आयोजन 11 अप्रैल 2026 से गुरुकुल खेल परिसर, गौरेला में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाड़ियों का पंजीयन किया जाएगा, जिन्हें ऑक्शन के माध्यम से 10 टीमों में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता के मैच रात्रिकालीन होंगे और प्रतियोगिता का संचालन आईसीसी के नियमों के अनुसार किया जाएगा।  प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं कप, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं कप तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये एवं कप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, पर्पल कैप, ऑरेंज कैप सहित कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन जारी है तथा पंजीयन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित शुल्क के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों व दर्शकों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!