LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलगहना वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार: 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की रिमांड 

बिलासपुर। वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर वन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। वनमण्डल अधिकारी नीरज के निर्देशानुसार, उपवनमंडल कोटा के अनिल भास्करन के मार्गदर्शन और बेलगहना वन परिक्षेत्र अधिकारी देव सिंह मरावी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 को एक बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टेंगनमाड़ा टीम ने ग्राम अट्टडा में दबिश दी, जहां एक नर जंगली सुअर का मांस पकाया जा रहा था। मौके से पका हुआ मांस बरामद किया गया और संबंधित आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 9, 39 और 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 11386/25 दिनांक 01.04.2026 को कायम किया गया। इस मामले में कुल 5 आरोपियों—रूपलाल (29), नितिन (19), संदीप (20), गोविंद (54) और रामकुमार (51) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग टेंगनमाड़ा के परिक्षेत्र सहायक सूरज मिश्रा सहित बेलगहना, केंदा और अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वन्य जीवों के शिकार और तस्करी की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!